{"_id":"60abf1a18ebc3ea39d188f3e","slug":"hadseme-bike-sawar-mahila-ki-maut-banda-news-knp630232092","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खप्टिहा कलां। लोडर की टक्कर से बाइक सवार महिला व चचिया ससुर की मौत हो गई। पति व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोडर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला।
पैलानी थाना क्षेत्र के रेहुंटा गांव निवासी शिव बहादुर अपनी पत्नी सोमवती (35), बेटा सोनू व चचेरे दादा राकेश निषाद (40) के साथ एक ही बाइक पर सोमवार की दोपहर शादी में शामिल होने के लिए मरौली गांव जा रहा था। कालेश्वर मंदिर के पास पैलानी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पपरेंदा चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
डाक्टरों ने सोमवती और राकेश निषाद को मृत घोषित कर दिया। घायल पति व बेटे का इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। पैलानी थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।