फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ground water week starts, efforts will be made to save ground water

भूजल सप्ताह शुरू, भूजल बचाने को होंगे प्रयास

Thu, 16 Jul 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ground water week starts, efforts will be made to save ground water
भूजल सप्ताह गोष्ठी में शामिल प्रगतिशील किसान व जागरुक नागरिक। - फोटो : BANDA
बांदा। गुरुवार (16 जुलाई) से पूरे प्रदेश में भूजल सप्ताह शुरू हो गया। बुंदेलखंड में इसे विशेष तौर पर मनाया जा रहा है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश के मंत्री डा.महेंद्र सिंह ने सप्ताह का वीडियो कान्फ्रेंसिंग/वेबिनार से उद्घाटन किया।
विज्ञापन

भूगर्भ जल विभाग, चित्रकूटधाम मंडल के तत्वावधान में शुरू हुए सप्ताह में बुंदेलखंड में भूजल स्तर का आम लोगों को महत्व और इसके संरक्षण के उपाय बताए जाएंगे। सप्ताह के उद्घाटन गोष्ठी में बांदा के समाजसेवी और जल ग्राम जखनी के बाशिंदे उमाशंकर पांडेय और किसान समृद्धि आयोग सदस्य प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह से केंद्रीय और राज्य मंत्रियों ने वार्ता की।
विज्ञापन

श्री पांडेय ने बुंदेलखंड और चित्रकूटधाम मंडल में भूजल संरक्षण के बारे में सुझाव दिए। भूगर्भ जल विभाग अधिशासी अभियंता श्री रिजवी ने बताया कि बुंदेलखंड में अटल भूजल योजना के तहत इस सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें चित्रकूटधाम मंडल के 17 विकास खंडों और झांसी मंडल के तीन विकास खंडों के साढ़े 300 प्रधानों, प्रगतिशील किसानों, ब्लाक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्षों ने इस वीडियो कांफ्रेंसिंग/वेबिनार में भाग लिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बुंदेलखंड में भूजल संरक्षण और प्रबंधन के लिए भूजल सप्ताह में लोगों को प्रेरित किया जाएगा। यहां की भूजल संबंधी समस्याओं के निदान का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed