{"_id":"b5aab24171b35208a8be99218fd97352","slug":"grand-faith-in-bhandara-simunidham-inundation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमौनीधाम भंडारा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमौनीधाम भंडारा में उमड़ा आस्था का सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। स्वामी अवधूत महाराज के तीन दिवसीय सिमौनीधाम मेला व भंडारा में पहले दिन मंगलवार को आस्थावानों का हुजूम उमड़ा। दिन भर पंगतों में हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर छका। मौनी बाबा समाधि स्थल पर माथा टेका।
विज्ञापन
एक पखवारे से तैयारी के बाद सिमौनीधाम मेें आस्था का सैलाब दिखाई दिया। भीषण ठंड भी श्रद्धालुओं को डिगा नहीं पाई। सुबह से देर रात तक इन पंडालों मेें पंगतें चलती रहीं। पूड़ी-सब्जी के साथ जलेबी और मालपुआ का प्रसाद ग्रहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी माथा टेकने के साथ प्रसाद लिया। अलग-अलग पंडालों में चंद्रपाल कुशवाहा, बच्चा सिंह, लाला (कुचेंदू), मनोज सिंह, राजाबाबू सिंह, पप्पू (इंगोहटा) व अन्य गांव के श्रमदानी व्यवस्था संभाले रहे।
विज्ञापन
सबसे पहले साधु-संतों की पंगत के बाद भंडारे की शुरूआत हुई। दिन भर एक दर्जन भट्टियों में पूड़ी पकाने का काम चलता रहा। बाहर से आए कारीगर सब्जी, मालपुआ, जलेबी आदि प्रसाद तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
पंडालों मेें हर पंगत के बाद श्रमदानी और ग्राम पंचायतों व नगर निकायों के सफाई कर्मी सफाई में मुस्तैद रहे। भीड़ के चलते पंडाल में प्रवेश निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए थे। महिला पंडलों में महिला पुलिस तैनात रही। दिन चढ़ने के साथ भंडारा स्थल में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई।
उधर, मेला परिसर स्थित मधुवन में दूर-दराज से आए साधु-संतों ने धुनी रमा ली। बम भोले के जयकारों के साथ चिमटों की आवाज से मधुवन गुलजार रहा।