{"_id":"613a4d028ebc3e7ac0757593","slug":"govindacharya-set-out-on-yamuna-yatra-in-banda-today-banda-news-knp651203312","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना यात्रा पर निकले गोविंदाचार्य आज बांदा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना यात्रा पर निकले गोविंदाचार्य आज बांदा में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। देश के प्रसिद्ध विचारक और सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ता केएन गोविंदाचार्य शुक्रवार (10 सितंबर) को बांदा आएंगे। 11 सितंबर को वह यहां बड़ोखर खुर्द गांव में स्थित ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में शामिल होंगे।
गोविंदाचार्य इन दिनों यमुना यात्रा एवं अध्ययन प्रवास पर हैं। शुक्रवार को शाम वह ह्यूमन एग्रेरियन सेंटर (प्रेम सिंह की बगिया) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के मूल्यांकन सत्र में भाग लेंगे।
यहां कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण पर आए हुए हैं। शनिवार 11 सितंबर को गोविंदाचार्य प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक एग्रेरियन सेंटर में विचार गोष्ठी में शामिल होंगे। इसमें वर्तमान विकास की अवधारणा के दुष्परिणाम और प्रकृति आधारित विकास पर खुली परिचर्चा होगी।
विज्ञापन
बुंदेलखंड के कई शिक्षाविद, विचारक, किसान, समाजसेवी आदि भाग लेंगे। दोपहर बाद गोविंदाचार्य चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेंगे। मेजबान प्रेम सिंह ने जागरूक नागरिकों को आमंत्रित किया है।