{"_id":"5defda5e8ebc3e881528fea3","slug":"gorakhpur-division-becomes-state-level-volleyball-winner-banda-news-knp531378190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मंडल बना राज्य स्तरीय वॉलीबाल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मंडल बना राज्य स्तरीय वॉलीबाल विजेता
विज्ञापन
बांदा में हुए राज्य स्तरीय वालीबाल मैच के फाइनल में शामिल टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : BANDA
राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की टीम विजेता बनी। मेजबान चित्रकूटधाम मंडल टीम को उप विजेता का खिताब मिला। इसके पूर्व हुए सेमीफाइनल मैचों में चित्रकूटधाम ने बस्ती मंडल को और गोरखपुर ने अयोध्या मंडल की टीमों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर खेल निदेशालय के निर्देश पर यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सात दिसंबर को शुरू हुई थी। मंगलवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच हुए।
पहले सेमीफाइनल में चित्रकूटधाम मंडल की टीम ने बस्ती मंडल को 25-10, 25-9 व 25-8 के अंतर से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर मंडल ने अयोध्या मंडल टीम को 25-24, 25-12 और 25-15 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
फाइनल मैच चित्रकूटधाम मंडल और गोरखपुर टीमों के बीच खेला गया। गोरखपुर मंडल ने मेजबान मंडल की टीम को 25-21, 25-23 और 25-17 के अंकों से हराकर चैंपियनशिप हासिल कर ली।
चित्रकूटधाम मंडल टीम उप विजेता रही। विजेता टीम के हरेक खिलाड़ी को एक हजार रुपये और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को 800 रुपये नगद दिए गए। साथ ही टीम को शील्ड और ट्राफी सौंपी गई।
निर्णायकों में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के यशवंत सिंह, संतोष पटेल, ज्ञानेंद्र कुमार, शिशिर पाठक, गजराज सिंह, विनोद सिंह, सुरेंद्र यादव, पीपी राय, शिवकुमार गुप्ता और अभिषेक कुमार शामिल रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र और वरिष्ठ खिलाड़ी श्रीकृष्ण उर्फ लल्ला चौरसिया ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैचों की शुरुआत कराई।
शूटर रामेंद्र शर्मा, आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय, जितेंद्र शर्मा, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, सैय्यद मुन्ने मगरबी, जयकरन प्रजापति, नागेश्वर खरे, वीरेंद्र चंदेल, गेम्स टीचर शाहिद वली खां, स्टेडियम कोच जावेद अहमद, मुबीन, आलोक निगम आदि उपस्थित रहे।
जिला क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया। गौरतलब है कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों की टीमें शामिल हुईं। इनमें गोरखपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, बस्ती, अलीगढ़, लखनऊ, झांसी, कानपुर, देवीपाटन, अयोध्या और चित्रकूट मंडल की टीमें शामिल थीं। इसमें 180 खिलाड़ी थे। नॉक आउट बेस पर मैच खेले गए।