{"_id":"2231437a769118c025f9aa7ab12b3999","slug":"good-location-filming-in-bundelkhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में फिल्म शूटिंग की अच्छी लोकेशन, गाना ‘झटका दिल’ की शूटिंग बांदा में हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में फिल्म शूटिंग की अच्छी लोकेशन, गाना ‘झटका दिल’ की शूटिंग बांदा में हुई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्रीज में अपना धमाल मचाने के लिए बुंदेलखंड के कलाकारों को मौका मिला है। साइन स्टोन मोशन पिक्चर्स द्वारा फिल्माई जा रही एलबम ‘उंगली पुंगली 2’ के गाने ‘झटका दिल’ की शूटिंग बांदा के ऐतिहासिक रनगढ़ और केन नदी में की गई है।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में रिलीज होने वाला यह पहला गाना है। एलबम में सभी कलाकार (एक्टर) बुंदेलखंड के हैं। एक्टर्स का कहना है कि बुंदेलखंड में शूटिंग के बहुत अच्छे लोकेशन हैं।
विज्ञापन
प्रोड्यूसर अंश कश्यप ने बताया कि सोमवार को गाने की शूटिंग में तमाशाइयों का काफी हुजूम उमड़ा। शीघ्र ही अगली फिल्म मुंबई और लखनऊ में शूट होगी। उसमें भी बुंदेलखंड के कलाकारों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
एलबम में जो कलाकार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं उनमें एक्टर मुकेश रंजन और एक्ट्रेस ममता रावत हैं। इनके अलावा बुंदेलखंड के अक्षय सिंह उर्फ जाहर सिंह (बांदा), प्रियांशु सक्सेना (बांदा), प्रतिमा वाजपेई, नित्या और प्राची मिश्रा (हमीरपुर), कौलेंद्र ओझा (बांदा) और इशिका (भरुआ सुमेरपुर) शामिल हैं।
गाने के सिंगर और कंपोजर तनिष्क बागची, प्रोड्यूसर अंश कश्यप, डायरेक्टर आशीष कुमार कश्यप और कोरियोग्राफर अभिलाष गुप्ता हैं। एक्टर मुकेश रंजन का कहना है कि बुंदेलखंड में शूटिंग के लिए बहुत अच्छे लोकेशन हैं। भारत के टॉप-10 लोकेशन में बुंदेलखंड को शामिल किया जाना चाहिए।