फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Glorious history of Congress , better future

कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली, भविष्य बेहतर

Sun, 28 Dec 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 28 Dec 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
Glorious history of Congress , better future

जिला और शहर कांग्रेस का 130वां स्थापना दिवस अलग-अलग

विज्ञापन
मनाया। प्रभात फेरी और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने के साथ गोष्ठी में कांग्रेस के इतिहास को गौरवशाली और भविष्य को बेहतर बताया।

शनिवार को अवस्थी धर्मशाला स्थिति जिला कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक ने जो काम किए हैं, हमें उन्हें आगे बढ़ाना है।

पादरी वाई रस्किन ने देश की अखंडता के लिए कांग्रेस जरूरी बताया। नागेंद्र कुमार सिंह, रामरतन समुद्रे और संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने देश की आजादी और मुल्क की बेहतरी के लिए कांग्रेस के कामों को बताया।

संचालन राममिलन सिंह पटेल ने किया। एमयू दुर्रानी, भगवानदीन गर्ग, सुमन शुक्ला, कुतैबा जमां खां, संजय गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संतोष द्विवेदी, संजय द्विवेदी दनादन, शब्बीर सौदागर, शिवबली सिंह, हरिश्चंद्र वाजपेयी, जहांगीर खां आदि शामिल रहे।

उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। नगर पालिका परिसर में गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस किसी दल का नहीं बल्कि आंदोलन का नाम है।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, महिला अध्यक्ष सीमा खान ने भी संबोधित किया। अमित तिवारी, धर्मेंद्र रिछारिया, संतोष जारी, रमेशचंद्र, कालीचरण, श्याम मोहन वर्मा, अशोक चौहान, मकसूद, सईदा खातून, गीता, रानी भी मौजूद रहे।
बबेरू में ब्लाक कांग्रेस कार्यालय (तिंदवारी रोड) में स्थापना दिवस मनाया गया।

सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष आदित्य स्वरूप पांडेय सहित केपी सिंह, दिनेश रस्तोगी, रणजीत प्रसाद, अरुण कुमार गर्ग, गंगाविष्णु मिश्र, रामनरेश, शैलेंद्र गुप्त भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed