फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girls outnumbered in DLED sports

डीएलएड खेलकूद में बालिकाओं ने मारी बाजी

Thu, 19 Dec 2019 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girls outnumbered in DLED sports
डीएलएड खेल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। - फोटो : BANDA
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित डीएलएड खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को खत्म हो गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, योगा, खोखो, वालीबाल, कबड्डी, चक्का फेंक आदि के मुकाबले बालक व बालिका वर्ग में हुए।
विज्ञापन

एथलेटिक्स बालिका में तीन हजार मीटर में प्रीति कुशवाहा (डॉयट, बांदा) प्रथम और रानी सोनी (गुजेनी) द्वितीय रहीं। 200 मीटर में रीना गुप्ता (बबेरू) प्रथम और सरिता सोनकर (बदौसा) द्वितीय रहीं। 800 मीटर में सरिता (बदौसा) अव्वल रहीं। योगा बालिका में बांदा डॉयट की सविता प्रथम और ज्योति द्वितीय रहीं। खो-खो में राम स्वरूप उपाध्याय, हुसैनपुर कलां विजेता और बांदा डॉयट उप विजेता घोषित हुआ।
विज्ञापन

वालीबाल बालक में बांदा डॉयट विजेता और एकलव्य महाविद्यालय उप विजेता रहा। बैडमिंटन बालक में भी डॉयट प्रथम रहा। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में विष्णु सोनी (खप्टिहा) प्रथम व गेंदालाल (बदौसा) द्वितीय रहे। 800 मीटर में मनोज कुमार (बदौसा) को पहला और अभिषेक सिंह (डॉयट) को दूसरा स्थान मिला। 5000 मीटर दौड़ में अरुण (बबेरू) प्रथम और शैलेंद्र यादव (कमासिन) द्वितीय रहे। कबड्डी बालक में राम स्वरूप पांडेय हुसैनपुर विजेता बने। योगा बालक में अभिराम यादव (डॉयट) प्रथम और अंकित कुमार (डॉयट) द्वितीय रहे। चक्का फेंक में अखिलेश मौर्य (जबरापुर) को पहला और पंकज कुमार (गुजेनी) को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को डीएम हीरा लाल ने किया था। डॉयट प्राचार्य/बीएसए हरिश्चंद्र नाथ भी उपस्थित रहे। समापन भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह और प्राचार्य द्वारा किया गया। डा.निशा त्रिपाठी, डा.साधना तिवारी, ऊषा गुप्ता, रंजना सिंह, पल्लवी, संदीप शुक्ला, गुनराज सिंह, विनय सिंह, रमेश यादव, आरती तिवारी आदि शामिल रहे। संचालन विधु त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed