फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   girl scorched by fire dies

आग से झुलसी युवती ने दम तोड़ा

Wed, 08 Sep 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
girl scorched by fire dies
बांदा। आग से झुलसी युवती की 18 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मायके वाले प्रताड़ित कर जलाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के इंगुवा मऊ गांव में 21 अगस्त को दोपहर विपिन सिंह की पत्नी पूजा सिंह (30) आग से झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व होने की वजह से पूजा चूल्हे पर पकवान बना रही थी। इसी दौरान चिराग गिरने से उसके कपड़ों में आग लग गई, जबकि घर में उज्ज्वला सिलिंडर है।
विज्ञापन

बताया गया कि गैस जल्दी खत्म न हो जाए, इसकी वजह से पूजा ने चूल्हा जलाया था। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। पति खेत में था और सास व ससुर बाहर थे। तीन साल पहले शादी हुई थी। कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताया कि पूजा की उसके साथ दूसरी शादी थी। मायका सतना (एमपी) में है। मां उर्मिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed