फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   girl get suicide

दोमंजिला भवन की छत से गिरकर युवती की मौत

Mon, 26 Aug 2019 07:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
girl get suicide
संदिग्ध परिस्थितियों में दो मंजिला मकान से गिरकर युवती की मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर गला घोंटकर हत्या के बाद छत से फेंकने का आरोप लगाया है। युवती की शादी दो साल पूर्व हुई थी। पुलिस उपाधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी रामबाबू की पुत्री अभिलाषा की शादी जबरापुर (फतेहगंज) गांव निवासी अवधेश कुशवाहा से हुई थी। अवधेश पत्नी अभिलाषा के साथ कुछ दिनों पूर्व अतर्रा स्थित लाई मंडी (बांदा रोड) में किराये के मकान में रहने लगा।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात अभिलाषा छत से नीचे गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति के मुताबिक घटना के वक्त वह नीचे कमरे में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के पिता रामबाबू ने बताया कि कुछ दिनों से अवधेश 50 हजार रुपये मायके से लाने का दबाव बनाकर पुत्री अभिलाषा को प्रताड़ित कर रहा था। आरोप लगाया कि पति ने अभिलाषा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसे दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। उसके कोई संतान नहीं है।
पिता ने यह भी बताया कि अवधेश छह माह पूर्व पुत्री अभिलाषा को बीमारी हालत में मायके छोड़ गया था। पंचायत के बाद दो माह पूर्व ससुराल गई थी। ससुरालीजन उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे।

पिता ने पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। उधर, पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed