फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl found hanging on a noose at Moussa's house

मौसा के घर फंदे पर लटकी मिली युवती

Mon, 05 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Girl found hanging on a noose at Moussa's house
बांदा। मौसा के घर में 18 वर्षीय युवती का शव साड़ी के फंदे में लटका मिला। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने जांच के लिए स्लाइड बनवाई है। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को शाम करीब सात बजे मौसा के घर के कमरे में सीलिंग हुक पर युवती का शव लटका मिला। मौसा ने इसकी जानकारी नजदीक स्थित युवती के परिजनों को दी। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्री की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन

आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया गया। पिता ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था। पत्नी अपने मायके चली गई थी। घर पर युवती समेत दो अन्य बेटियां थीं। दोपहर को यह घर से निकल गई थी। शाम को मौत की सूचना मिली। वहीं मौसा आत्महत्या बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका कहना है कि साड़ी में पीछे की तरफ पांच गांठ लगी थी। मृतका का उसके घर में आना-जाना रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रही है। परिजनों के आरोप पर दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed