{"_id":"6176f2e55c7a2a7c465d9941","slug":"girl-dies-in-bus-collision-banda-news-knp6603629166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बालिका की मौत
विज्ञापन
Girl dies in bus collision
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से बालिका की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। मुआवजा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर बमुश्किल माने और जाम खत्म किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बस को कब्जे में ले लिया। अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना कोतवाली दोहात क्षेत्र के महोखर गांव की है। सोमवार को सुबह मेहंदी हसन की 13 वर्षीय बेटी नज्जो घर के सामने स्थित दुकान पर सामान लेने जा रही थी। वह फतेहपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस को देखकर डिवाइडर पर खड़ी हो गई। तभी बस ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बांदा-टांडा हाईवे पर अवरोध रखकर जाम
लगा दिया। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने अधिकारियों के मौके पर आने की मांग करते हुए शव नहीं उठाने दिया। जाम लगाने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई यात्री वाहन भी फंसे रहे। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह और महिला थाना इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह ने पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन मुआवजा और बगैर परमिट चलने वाली प्राइवेट बसों पर रोक लगाने तथा आरोपी चालक व बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
सीओ के आश्वासन के लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म हो सका। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। चाचा इदरीश ने बताया कि दुर्घटना के बाद भाग रही बस का दो बाइक सवारों ने पीछा किया। चालक बस कुरसेजाधाम चौकी में खड़ी करके भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
यह भी बताया कि नज्जो गांव के प्राथमिक स्कूल में पांचवीं की छात्रा थी। दो भाइयों में एकलौती थी। पिता खेतीबाड़ी और मजदूरी करते हैं। मां शकीला बानो की लाडली थी। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्रामीणों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है, जो बस मालिक बताया जा रहा है। जांच की जा रही है।