फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   girl committed suicide by consuming poisonous substance

युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
girl committed suicide by consuming poisonous substance
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मरका रोड निवासी कैलाश की पत्नी लक्ष्मी देवी (21) ने शनिवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ससुर राम प्रसाद ने बताया कि लक्ष्मी कुछ दिनों पूर्व अपने मायके मुरवल गांव गई थी। किसी बात पर उसका छोटे भाई से झगड़ा हो गया। मायके से फोन आने पर सास उर्मिला उसे समझाने मुरवल गई तो लक्ष्मी वापस ससुराल आ गई।
विज्ञापन

यहां जहर खा लिया। गिलास और जहर की पुड़िया मिलने पर घटना की जानकारी हुई। वर्ष 2019 में शादी हुई थी। 13 माह का एक पुत्र है। पति मजदूरी करने सूरत गया है। बताया कि लक्ष्मी पति के साथ सूरत जाना चाहती थी। वह पति कैलाश से लिवा ले जाने की भी जिद कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोष जताया कि घटना वाले दिन समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। अन्य कोई साधन न होने से अगले दिन सुबह सीएचसी से जिला अस्पताल लाए थे। समय पर एंबुलेंस मिल जाती तो जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed