फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   gift of children in the seminaries

जलसे में मदरसे के बच्चों को इनामों की सौगात

Tue, 24 Nov 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 24 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
gift of children in the seminaries

बांदा। अरबी उर्दू मदरसों के बच्चों में भी मेधा मौजूद है। इसकी बानगी सोमवार को रात शहर के छिपटहरी (कलामतपुरा) में स्थित मदरसा इस्लामिया फैजे सिद्दीक के सालाना जलसे में नजर आई। यहां तालीम हासिल कर रहे बालिक-बालिकाओं से शानदार कार्यक्रम पेश किए। मदरसे में बालक और बालिकाएं एक साथ दीनी तालीम हासिल कर रही हैं।

विज्ञापन


जलसे की शुरूआत बच्चों ने नात से की। बालक-बालिकाओं ने कई मुद्दों पर भाषण दिए। खासकर दहेज को लानत बताते हुए इस पर एक ड्रामा भी पेश किया। देश की जंगे आजादी पर भी नाटक पेश किया। इसे जमकर सराहा गया। पांचवीं कक्षा तक चल रहे मदरसे में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय मुकाम पाने वाले बच्चों को ईनाम दिए गए। 92 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्र मोहम्मद अरसलान को मदरसा टॉपर का ईनाम मिला। छात्र मोहम्मद हुजैफा ने उर्दू इमला में पहला ईनाम पाया।
विज्ञापन


इनके अलावा मोहम्मद समीर, नूऐमा खातून, हफशा, अलशिफा, आफरीन, नाजिया, साद, जैनब, अशहर, अबू तलहा, शोएब, बुशरा आदि बच्चों को पूरे साल सबसे ज्यादा हाजिरी देने पर ईनाम दिए गए। इस अवसर पर मुफ्ती उबैदुल्ला (मदरसा हथौरा) ने तालीम पर जोर दिया। हाजी महफूजुर्रहमान, हाजी मतीन, मोहम्मद सिराजुद्दीन, नसीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed