फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   GIC and Arya Kanya champion

जीआईसी और आर्य कन्या चैंपियन

Sat, 08 Oct 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 08 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
GIC and Arya Kanya champion
क्षेत्रीय युवक समारोह में पुरस्कृत बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। भागवत प्रसाद इंटर कॉलेज में हुए क्षेत्रीय युवक समारोह में 237 अंक हासिल कर बांदा जीआईसी ने पुरुष वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बजरंग इंटर कॉलेज के 100 द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने 53 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


शनिवार को तीन दिवसीय 61वीं क्षेत्रीय रैली का समापन हुआ। जीआईसी के सूरज सिंह, अवधेश, सत्येंत तिवारी, आदित्य सेन, राजाराम, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार और आर्य कन्या इंटर कॉलेज से मणिकांती, ज्योति यादव, पूनम देवी, शिप्रा, महकशां खातून चैंपियन रहीं। बालिका वर्ग में आर्यकन्या इंटर कॉलेज ने 164 अंक हासिल करके प्रथम स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन


जीजीआईसी, बांदा ने 119 अंक के साथ दूसरा और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने 52 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में खानकाह इंटर कॉलेज के छात्र आसिफ ने ऊंची कूद में तथा मेजबान भागवत प्रसाद इंटर कॉलेज के अमित यादव ने तिहरी कूद में बेहतर स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में ब्रजेश कुमार अव्वल रहे। निर्णायक वीरेंद्र सिंह चंदेल, रमेशचंद्र, शाहिद वली, पुष्पा सिंह, अंतिमा श्रीवास्तव, आशुतोष, प्रदीप श्रीवास्तव, श्याम नरेश सिंह रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी 15 अक्तूबर से डीएवी में हो रही जनपदीय रैली में शामिल होंगे। यूपी ग्रामीण बैंक इलाहाबाद अध्यक्ष दिलीप कुमार, विद्यालय प्रशासक रमाशंकर गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, विश्राम सिंह, सबल सिंह, बीडी प्रजापति, विनोद सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed