{"_id":"613a4d9f8ebc3e32763aee49","slug":"ghar-se-nikale-yuvak-ne-tren-se-katakar-jaan-dee-banda-news-knp6512041136","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकले युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ट्रेन से कटकर बुधवार को युवक ने जान दे दी। मृतक युवक के पास से मिले मोबाइल से रेलवे के चाबीमैन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि मृतक चारा काटने के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी नहर के पास की है। सेढ़ू तलैया (अलीगंज) निवासी चुन्नू का बेटा अनिल उर्फ छोटेलाल (30) बुधवार की शाम पल्हरी गांव में नहर के पास ट्रेन से कट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शाम को उसकी भांजी सीमा ने अनिल के मोबाइल पर कॉल की तो मोबाइल चाबीमैन ने उठाया और घटना की जानकारी दी। चाबीमैन के मुताबिक, मृतक ने खुदकुशी की है।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई रामू प्रजापति ने बताया कि अनिल कच्चा तालाब स्थित खेत चारा काटने की बात कहकर घर से साइकिल से निकला था। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले उसके घर में चोरी हुई थी।
विज्ञापन
सोने-चांदी के जेवर समेत लगभग ढाई लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था। तभी से वह परेशान था। मृतक अपने पीछे पत्नी सोना व दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है। मृतक मजदूरी करता था।
सर्प दंश से युवक की मौत
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव निवासी रम्मा का बेटा चुनकउना (34) बुधवार को सुबह खेत की रखवाली करने गया था। तभी उसे सर्प ने डस लिया। परिजनों ने पहले घरेलू उपचार व झाड़फूंक कराई।
हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। भतीजे जय सिंह ने बताया कि चुनकउना खेतीबाड़ी करता था।