फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   GGIC burns in boys and girls sports

बालक-बालिका खेलकूद में जीजीआईसी का जलवा

Sun, 20 Oct 2019 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
GGIC burns in boys and girls sports
खेलकूद विजेता छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य व अन्य। - फोटो : BANDA
बांदा। जिला स्तरीय 64वीं बालक/बालिका तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को दूसरे दिन डीएसए और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में दौड़ की प्रतियोगिताएं हुईं। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में मेजबान जीजीआईसी की कुमारी कनिष्का अव्वल और कुमारी आसमां द्वितीय तथा कुमारी काजल तृतीय रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में खैराडा की कुमारी अंजली को पहला स्थान मिला। जीजीआईसी बांदा की कुमारी नेहा को दूसरा और कुमारी जुबैदा खातून को तीसरा स्थान हासिल हुआ। विजेता और प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर महिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव आशा सिंह ने आयोजन को सराहा। समारोह आयोजक और कालेज प्रधानाचार्य कुमारी बीना गुप्ता ने सभी का आभार जताया। डीएवी के पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, वीरेंद्र कुमार पप्पू, कुमारी सुमन सिंह चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय हॉकी में स्टेडियम टीम बनी विजेता
बांदा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर चल रहे चार दिवसीय खेलकूद शनिवार को शाम समाप्त हो गए। स्पोटर्स स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जूनियर बालिका वर्ग की जिला स्तरीय बैडमिंटन और बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिताएं हुईं। अंतिम दिन सेमीफाइनल मैच में जीआईसी, बांदा ने आदर्श बजरंग इंटर कालेज की टीम को 3-1 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोटर्स स्टेडियम की टीम ने राइफल क्लब टीम को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच जीआईसी और स्टेडियम टीमों के बीच हुआ। स्टेडियम टीम 3-2 के अंतर से मैच जीत गई। स्टेडियम टीम के नितिन, देवशरण और दिलीप पाल ने एक-एक गोल किए। राइफल क्लब के अयान एवं गुलाम ने भी एक-एक गोल किया। निर्णायकों में रईस अहमद, नसीम अहमद, शब्बीर शाह और आशीष सिंह शामिल थे। समापन के मौके पर सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह उपस्थित थे।
उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को क्रमश: 500 और 400 रुपये प्रति खिलाड़ी पुरस्कार दिए। वरिष्ठ खिलाड़ी सैय्यद अहमद मुन्ने मगरबी, श्रीकृष्ण चौरसिया उर्फ लल्ला भइया, गजराज सिंह, शिवकरन सिंह, जितेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह चंदेल, शाहिद वली खां आदि शामिल रहे। हॉकी कोच जावेद अहमद और जितेंद्र सिंह की देखरेख में मैच हुए। क्रीड़ाधिकारी एबी श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया।
राज्य स्तरीय बैडमिंटन का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। तृतीय राज्य स्तरीय बेसिक शिक्षा बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार को समाप्त हो गई। हार्पर क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में समापन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह और हार्पर क्लब सचिव सीरजध्वज सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 74 महिला-पुरुष शिक्षकों ने भाग लिया।

पुरुष एकल में राधेश्याम मौर्य (वाराणसी मंडल) विजेता और चंद्रकांत पटवा (विंध्यांचल मंडल) उप विजेता रहे। महिला एकल में रानी सुनीता (झांसी मंडल) विजेता और दीपिका यादव (मेरठ मंडल) उप विजेता रहीं। महिला व पुरुष डबल प्रतियोगिता में अमित व रितु (अयोध्या मंडल) की जोड़ी विजेता और तृप्ति व नंदा बलानी (वाराणसी मंडल) की जोड़ी उप विजेता रही। इसी तरह राधेश्याम मौर्य व अशोक त्रिपाठी (वाराणसी) और नदीम खां व जुबेर आलम (झांसी) की जोडिय़ां शामिल रहीं। समापन के मौके पर बांदा की टीम में शेषनारायण मिश्रा, रतीश, रामदेव प्रजापति, आलोक यादव, संदीप कुमार, अमित यादव, महेश गर्ग, रूप सिंह, राहुल शुक्ला, रामप्रकाश प्रजापति, मनोज यादव, अमर सिंह, उर्मिला कुशवाहा सहित प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी व आकाश त्रिपाठी आदि शामिल रहे। रेफरी की भूमिका विक्रम सिंह, दीपक, मयंक, अंकित और अमित ने निभाई। संचालन आलोक यादव ने किया। विजेता टीमें प्रदेश बैडमिंटन प्रभारी शेषनारायण मिश्रा के नेतृत्व में उत्तराखंड में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed