{"_id":"623b5edc896416399c6d9d6a","slug":"get-your-school-exams-done-or-do-duty-in-board-exams-banda-news-knp6871093157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने स्कूल की परीक्षाएं कराएं या बोर्ड परीक्षा में करें ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने स्कूल की परीक्षाएं कराएं या बोर्ड परीक्षा में करें ड्यूटी
विज्ञापन
Get your school exams done or do duty in board exams
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। परिषदीय स्कूलों के 1185 अध्यापकों की यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में कई परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षा बाधित हो सकती है। ऑनलाइन लगाई गई ड्यूटियों में कई स्कूलों के सभी अध्यापकों को बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक बना दिया गया है।
दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को भी नहीं छोड़ा गया। उनकी 40 से 50 किलोमीटर दूर तक ड्यूटियां लगाई गई हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसका विरोध करते हुए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की है।
परिषदीय स्कूलों में 22 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। उधर, 24 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन पद्धति से जिले के 1185 महिला-पुरुष अध्यापकों की ड्यूटी बोर्ड में लगा दी है।
विज्ञापन
ऐसे में 25 व 26 मार्च को अंतिम दो दिनों की परिषदीय स्कूल परीक्षा में संकट खड़ा हो सकता है। परिषदीय स्कूलों में परीक्षा के फौरन बाद ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है और 31 मार्च को परीक्षा परिणाम वितरित किया जाना हैं। अधिकांश अध्यापकों के बोर्ड परीक्षा में चले जाने से यह काम भी बाधित होगा।
इनसेट
इन विद्यालयों के सभी अध्यापक की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी
प्राथमिक विद्यालय पाली का पुरवा, दरबारी पुरवा, अंडौली, गौरा लखनपुर, जगऊ टोला, किटहाई, अमिलिहा पुरवा, बनकट, कठार, कुरेहा, तिलयन पुरवा, दुबिन पुरवा, सिकरिहा पुरवा, कुम्हेढ़ासानी-1, बरौली, सांड़ासानी-2, बोधन पुरवा, मनकहढ़ी, जमरेहीनाथ, बेर्रांव नवीन, बेर्रांव प्राचीन, दुर्गादाई का पुरवा, हरिजन बस्ती और उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंडौली, कोर्रा बुजुर्ग, चकरेही, बंथरी, खरौली, कुम्हेढ़ासानी और भीती।
शिक्षामित्रों के भरोसे हो गए ये विद्यालय
प्राथमिक विद्यालय भुजबल, अहिर पुरवा, कुसुमा, कल्लू पुरवा, पथरहा पुरवा, मुक्खा पुरवा, बनई, लोहारन पुरवा, कैरी नवीन, उच्च प्राथमिक विद्यालय चमारन पुरवा, बेला पुरवा, करिंगा, कुल्लू खेड़ा, मछुआही पुरवा और उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय साथी व कोर्रा बुजुर्ग।
इनसेट...
दिव्यांग और गर्भवती शिक्षकों की भी लगाई ड्यूटी
प्राथमिक विद्यालय पुनाहुर (बिसंडा) के अध्यापक अरविंद पांडेय दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उनकी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। प्राथमिक विद्यालय अलिहा-एक की शिक्षिका सात माह की गर्भवती हैं। उनकी ड्यूटी बबेरू के जयभारत इंटर कॉलेज में लगाई गई है। उच्च प्राथमिक विद्यालय पतरहा पुरवा (बिसंडा) के अध्यापक इंद्रपाल विमल की ड्यूटी करीब 65 किलोमीटर दूर पचनेही (बड़ोखर खुर्द) गांव में लगाई गई है।
इनसेट...
फोटो-23बीएनडीपी-1 : आशुतोष त्रिपाठी।
शिक्षकों में नाराजगी, संघ ने बीएसए से की बात
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि परिषदीय स्कूलों की परीक्षा की परवाह किए बगैर अध्यापकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगा दी गई। इससे परिषदीय स्कूलों की परीक्षा प्रभावित होगी। 26 मार्च तक परीक्षा करानी है और उसके बाद मूल्यांकन करके 31 मार्च को रिजल्ट घोषित करना है। अध्यक्ष ने कहा कि इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। इस बारे में शिक्षक संघ ने बीएसए से वार्ता की है। उन्होंने डीआईओएस से बात करके सूची संशोधित कराने का आश्वासन दिया है।
इनसेट...
ड्यूटी सूची के बाद परीक्षा तिथि तय हुई
बीएसए रामपाल का कहना है कि जब परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के लिए सूची माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी गई थी, तब परिषदीय स्कूलों की परीक्षा तिथियां घोषित नहीं हुई थीं। बीएसए का कहना है कि अब अध्यापकों की संशोधित सूची भेजी गई है।
परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों के लाले
अधिकांश शिक्षकों ने नहीं की अब तक आमद
कल से 63 केंद्रों में होनी है बोर्ड परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। 24 मार्च (गुरुवार) से शुरू हो रहीं बोर्ड परीक्षा को सिर्फ एक दिन शेष होने के बाद भी केंद्र व्यवस्थापकों को पर्याप्त शिक्षक नहीं मिल पाए हैं। ड्यूटी पर लगाए गए ज्यादातर शिक्षकों ने अभी केंद्रों में आमद दर्ज नहीं कराई है।
कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 11,729 छात्र और 9526 छात्राएं और इंटर में 10,310 छात्र और 8,643 छात्राएं पंजीकृत हैं। बोर्ड ने पहली बार सरकारी, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन सहित परिषदीय स्कूलों के 1100 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। बुधवार की शाम तक आधे से ज्यादा शिक्षकों ने केंद्रों में आमद दर्ज नहीं कराई थी। आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय का कहना है जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है वहां के शिक्षकों की ड्यूटी दूसरे केंद्रों में लगा दी गई है। ऐसे में यहां व्यवस्था करने में असुविधा हो रही है। शिक्षकों के परिचय पत्रों में नाम, विषय में त्रुटि होने से भी दिक्कतें आ रही है।

Get your school exams done or do duty in board exams- फोटो : BANDA