फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Get the vehicles operated by marking the zone- DM

Banda News: जोन चिहिंत कर वाहनों को संचालित कराएं- डीएम

Wed, 03 May 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Get the vehicles operated by marking the zone- DM
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। इसमें सड़क किनारे के अवैध अतिक्रमण को हटाने व हाई ट्रैफिक जोन वाले स्थलों बाबूलाल, कालूकुआं चौराहा पर प्राइवेट बसों व ई-रिक्शा का अलग-अलग जोन चिहिंत कर संचालन कराने के निर्देश दिए। कहा इससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका, परिवहन विभाग, टैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि भीड़ भाड़ वाले हाट स्पाट चिहिंत करें एवं जाम न लगने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई समय-समय पर जारी रखी जाए। लोक निर्माण विभाग चिहिंत ब्लैक स्पाटों में दुर्घटना रोकने के लिए साइन बोर्ड लगाए। ऐज लाइन व ब्रेकर बनाए जाएं। एक्सईएन ने बताया कि 18 ब्लैक स्पाटों पर कार्य किए जा रहे हैं। नगर पालिका ईओ को कहा कि सड़क पर अन्ना पशु घूमते न मिलें। प्रत्येक बुद्धवार व शनिवार को अभियान चलाया जाए। सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त रखी जाएं। परिवहन विभाग ओवर स्पीड, ओवर लोड, अवैध व टैंपर्ड नंबर प्लेट वाहन संचालकों पर कार्रवाई करे। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रूपेश कुमार सोनकर, एआरटीओ शंकर सिंह, सड़क सुरक्षा के दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed