{"_id":"5b8446b042c79246675315ab","slug":"gangrape-from-graduate-schoolgirl-by-blaming-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर स्नातक छात्रा से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर स्नातक छात्रा से गैंगरेप
banda
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rape Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर स्नातक की छात्रा से दो युवकों ने गैंगरेप किया। यह उसे कई दिनों तक अपने साथ रखे रहे। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। बाद में युवक शादी से मुकर गया। थाने में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को अर्जी देकर आपबीती बताई। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की मूल निवासी 19 वर्षीय युवती नरैनी कोतवाली क्षेत्र में रह रही है। उसने बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास की है। एसपी को दी तहरीर में उसने बताया कि बबेरू थाना क्षेत्र के बड़े गांव निवासी 24 वर्षीय युवक ने उससे शादी का वादा किया था। वह झांसा देकर 4 अक्टूबर 2017 को गाजियाबाद ले गया। युवक के साथ बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी उसके मामा का पुत्र भी था। दोनों ने उससे सामूहिक बलात्कार किया। शादी के लिए कहने पर मारपीट की। इस बीच वह गर्भवती हो गई। दोनों आरोपी उसे गाजियाबाद से नरैनी ले आए। यहां किराये का कमरा लेकर वहां रखा। चार माह तक शादी का आश्वासन देते रहे। इसी बीच युवक ने उसे धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी। इससे चार माह का गर्भपात हो गया। युवक ने शादी से साफ इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह शादीशुदा है। एक बच्चा भी है। युवती के मुताबिक आरोपी युवक ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कॉल करने पर उसकी पत्नी ने दोबारा फोन करने पर नदी में फिंकवाने की धमकी दी।
युवती ने बताया कि 20 और 24 अगस्त को उसने नरैनी थाने में तहरीर दी थी। रिपोर्ट नहीं लिखी गई। युवती ने पुलिस अधीक्षक से दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की फरियाद की है। इस बारे में नरैनी कोतवाली प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में है। जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती पूर्व से ही शादीशुदा है। उसके पति ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।