{"_id":"6ad3b7590ed6b169b40bc65f","slug":"gagandeep-becomes-a-constable-in-the-up-police-banda-news-c-212-1-bnd1007-153537-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: यूपी पुलिस में कांस्टेबल बने गगनदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: यूपी पुलिस में कांस्टेबल बने गगनदीप
Sat, 17 Oct 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो 1- गगनदीप गुप्ता। स्रोत - स्वयं
तिंदवारी। कस्बे के संतोषी नगर निवासी गगनदीप गुप्ता का उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि भर्ती की तैयारी के दौरान प्रतिदिन करीब आठ घंटे पढ़ाई की और शारीरिक दक्षता परीक्षा की नियमित तैयारी करते रहे।
उन्होंने कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर से प्राथमिक, सत्यनारायण इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट और राजकीय डिग्री कॉलेज पिपरहरी से उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद बरगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा किया।
किसान पिता आशा प्रसाद गुप्ता और गृहिणी मां राजरानी के पुत्र गगनदीप ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई और गुरुजनों को दिया। उनकी सफलता से परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। (संवाद)