फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fury of the people of the backward classes

पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्याओं से रोष

Fri, 21 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fury of the people of the backward classes
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए पदाधिकारी - फोटो : BANDA
फोटो 20 बीएनडी पी 5 : कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा पदाधिकारी।
विज्ञापन

पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्याओं के आरोप
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग का राज्यपाल को ज्ञापन
बार कौंसिल अध्यक्ष का दिया उदाहरण
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बृहस्पतिवार को यहां प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को पांच सूत्रीय मांग पत्र भेजा। इसमें प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने और पिछड़े वर्ग के लोगों की हत्याओं का सिलसिला जारी रहने का आरोप लगाते हुए यूपी बार कौंसिल अध्यक्ष की हाल ही में हुई हत्या का ताजा उदाहरण बताया।

ज्ञापन में है कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जाति के आधार पर टारगेट बनाकर हत्या की जा रही हैं। अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और महिलाओं का भी उत्पीड़न होने का भी आरोप लगाया। कानून का राज्य स्थापित करने को ठोस कदम, बार कौंसिल अध्यक्ष हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच, अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सरकारी नौकरी, घटनाओं की एफआईआर आदि की मांगे शामिल हैं। कलेक्ट्रेट में किसी अधिकारी के उपलब्ध न होने पर ज्ञापन लिपिक अशरफ अली को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मोर्चा के जिला प्रभारी इंद्रबली कुशवाहा, पप्पू यादव, जगवीर पाल, संदीप प्रजापति, ओम प्रकाश यादव, सुरेश निषाद, सुरेंद्र पाल, वशंगोपाल प्रजापति, राजबहादुर विश्वकर्मा, लालू कुशवाहा, छितानी राम प्रजापति, भगवती पटेल, लवलेश प्रजापति, अनिल लोधी, जय प्रकाश साहू, रामशरण अनुरागी, विनोद निषाद, उमलेश भारती, ऐनुलहक राईन, शफात खां, आरपी चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed