फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Funds received from the CM disabled

विकलांग किसान को सीएम कोष से मिला चेक

Fri, 30 Oct 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 30 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Funds received from the CM disabled

बबेरू। कई दशकों से कटे पैर पर लाठी बांधकर खेत मेें हल चलाने वाले विकलांग वृद्ध किसान के दिन बहुर गए हैं। मीडिया में खबर बनने के बाद उपेक्षा के बीच जीवन गुजार रहे किसान को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाकर कृत्रिम पैर और व्हीलचेयर पिछले पखवारे ही दे दी थी। साथ ही पांच लाख रुपये स्वीकृत किए थे। शुक्रवार को चेक एसडीएम और नगर पंचायत चेयरमैन ने सौंप दिया।

विज्ञापन


पतवन गांव के एमपी पुरवा का 65 वर्षीय किसान देवराज पिछले करीब चार दशकों से अपने कटे दाहिने पैर में लाठी बांधकर खेत की जुताई, बुआई आदि करता था। 20 वर्ष की उम्र में उसका पैर बैल के लात मारने से खराब हो गया और काट दिया गया था। किसान के इस हौसले को पिछले माह अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। उधर, समाजसेवी आशीष सागर ने सोशल मीडिया के जरिए देवराज की पैरवी की। खबर रंग लाई और मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी के माध्यम से देवराज को लखनऊ बुलाकर तत्काल उसे कृत्रिम पैर लगवाया और व्हीलचेयर व बैसाखी दी। पांच लाख रुपये भी मंजूर किए।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत इस राशि का चेक यहां एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने देवराज को सौंपा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव, तहसीलदार सुनील कुमार और पूर्व डीडीसी व कांग्रेस नेता इंद्रजीत सिंह भी मौजूद थे। चेक पाकर खुश देवराज ने कहा कि इस पैसे से वह अपना कर्ज चुकाकर बच्चों की पढ़ाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed