{"_id":"5f44010e8ebc3e9ff3777d92","slug":"four-people-infected-including-one-innocent-family-banda-news-knp5786217150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम समेत एक ही परिवार चार लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम समेत एक ही परिवार चार लोग संक्रमित
विज्ञापन
बांदा। एक ही परिवार में मासूम और दो महिलाओं सहित चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन्हें मिलाकर सोमवार को 17 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 562 पहुंच गई। सक्रिय संक्रमित 172 हैं। 390 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के छोटी बाजार में एक वर्षीय बालक और 40 वर्षीय व 23 वर्षीय दो महिलाओं सहित चार पॉजिटिव मिले। इनके अलावा मर्दन नाका, अलीगंज, महेश्वरी देवी, क्योटरा, कालूकुआं में एक-एक संक्रमित पाया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में देवी नगर (बिसंडा), महोखर, गिरवां, बिछवाही, पतवन (बबेरू), अतर्रा और डिघवट में एक-एक कोरोना मरीज पाए गए। इन सभी के संपर्क में आने वालों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में डिघवट प्रधान मिले संक्रमित
चिल्ला/तिंदवारी। पीएचसी में सोमवार को कोरोना रैपिड जांच टीम ने 230 लोगों की जांच की। इसमें 35 वर्षीय डिघवट ग्राम प्रधान समेत सात पुरुष व तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित बताई गईं।
पीएचसी में लैब टेक्नीशियन रामबाबू सिंह पटेल, सुनील कुमार द्विवेदी, अभिषेक व दिनेश यादव व दीक्षा सागर ने जांच की। चिकित्साधिकारी नीरज सिंह पटेल ने संक्रमितों की पुष्टि की। सभी को नरैनी सीएचसी भेजा गया है।