फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four new dengue patients, figure reached 101

डेंगू के चार नए मरीज, आंकड़ा 101 पहुंचा

Mon, 15 Nov 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four new dengue patients, figure reached 101
बांदा। डेंगू का डंक बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे के अंदर चार नए मरीज मिलने के बाद डेंगू पीड़ितों मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 101 पहुंच गया है। फिलहाल दो ही अस्पताल में भर्ती हैं। शेष को स्वस्थ हो जाने पर छुट्टी दे दी गई है। उधर, जीका के किसी रोगी की यहां पुष्टि नहीं हुई है। इसकी जांच सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

मौसम बदलाव के साथ ही मच्छरजनित रोग और रोगी बड़ी संख्या में सरकारी व निजी अस्पतालों में रोजाना पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग स्लाइड और किट से जांच करवा रहा है। अस्पतालों के अलावा फील्ड वर्कर गांवों में रक्त के नमूने लेकर डेंगू आदि की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले माह से जनपद में डेंगू की पुष्टि शुरू हुई। अभी भी यह जारी है। रविवार को जनपद के सहेवा और पपरेंदा गांवों से क्रमश: 30 वर्षीय रामबली व 25 वर्षीय महेंद्र को जांच में डेंगू का रोगी पाए जाने पर जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा चित्रकूट की महिला और छिबांव के युवक को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed