{"_id":"61d5db7b8abd4a67803b95be","slug":"four-more-infected-in-banda-one-also-found-in-chitrakoot-banda-news-knp6737470125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में चार और संक्रमित, चित्रकूट में भी एक मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में चार और संक्रमित, चित्रकूट में भी एक मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोरोना की तीसरी लहर ने बुंदेलखंड के जिलों में भी रफ्तार पकड़ ली है। बांदा में बुधवार को आरटीपीसीआर जांच में चार और लोग संक्रमित पाए गए। इनमें एक युवती है। मंगलवार को यहां दो संक्रमित मिले थे। अब यहां सक्रिय केसों की संख्या छह हो गई है।
दो दिन पूर्व लिए गए नमूनों की जांच में यहां पुलिस लाइन निवासी 24 वर्षीय सिपाही और इंदिरा नगर टीवी टावर के पास रहने वाले 45 वर्षीय भाजपा नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को आईं बीते 24 घंटे की रिपोर्ट में एक 25 वर्षीय युवती सहित चार संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल इन सभी को उनके घरों पर क्वारंटीन किया गया है। परिवार के सभी सदस्यों और आसपास के पड़ोसियों के नमूने लिए गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों ने संक्रमितों की संख्या छिपानी भी शुरू कर दी है। जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी बमुश्किल आंशिक सूचनाएं दे रहे हैं। अफसरों के इस रुख से आम लोगों को तीसरी लहर और बढ़ते संक्रमण की सही जानकारी और बचाव की प्रेरणा मिलने में बाधा आएगी।
सैंपलिंग बढ़ी, रोजाना 2500 का लक्ष्य
बांदा। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस माह की शुरूआत में रोजाना 1700-1800 सैंपल लिए जा रहे थे। अब दो दिनों से सक्रिय केस मिलने पर रोजाना 2500 जांचों का लक्ष्य दिया गया है। मंगलवार को जनपद में 2450 नमूने लिए गए। बुधवार को 2400 लोगों की सैंपलिंग हुई।