{"_id":"d9ee1af46f2632a3be8e9179be2aaf6f","slug":"four-injured-in-road-accidents-including-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में छात्र समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में छात्र समेत चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सड़क हादसों में छात्र समेत चार लोग घायल हो
विज्ञापन
गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिल्ला थाना क्षेत्र के
पपरेंदा गांव निवासी प्रबल (10) पुत्र वासुदेव गांव के स्कूल में पांचवीं
कक्षा का छात्र है।
बुधवार को दोपहर स्कूल से छुट्टी होने पर वह लामा गांव के पास नवनिर्मित मंदिर में चल रही रासलीला देखने चला आया। स्टेट हाइवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया।
पास के खेत में काम कर रहे किसान उसे जिला अस्पताल लाए। उसकी पहचान नहीं हो पाई। लामा व पपरेंदा गांव में सूचना देने पर पिता वासुदेव अस्पताल आया।
एक अन्य घटना में पपरेंदा गांव का रामप्यारे (45) बुधवार को दोपहर बाइक पर पचनेही से वापस गांव जा रहा था।
रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गया। हेलमेट न पहनने से उसके सिर और चेहरे पर बुरी तरह जख्म हो गए।
उधर, शहर के बंगालीपुरा निवासी ललिता (28) बुधवार को दोपहर बाइक पर पति मुन्ना यादव के साथ अतर्रा जा रही थी। महुआ गांव के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक असंतुलित होने से गिरकर घायल हो गई।
एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के बद्री का पुरवा निवासी कल्ली (45) पत्नी रामफल अतर्रा चौराहे में सब्जी की ठेलिया लगाए थी।
इलाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।