फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four heads, three warders appointed in Banda Jail

बांदा जेल में चार हेड, तीन वार्डर की नियुक्ति

Sun, 11 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Four heads, three warders appointed in Banda Jail
बांदा। उत्तर प्रदेश कारागार महानिदेशक ने जेलों के हेड वार्डर और वार्डर की तबादला सूची जारी की है। इनमें बांदा सहित चित्रकूटधाम मंडल के हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट के वार्डर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

तबादला सूची के अनुसार हेड जेल वार्डर लक्ष्मण सिंह को बांदा से चित्रकूट और ओम प्रकाश सिंह व पृथ्वी पाल सरोज को महोबा से बांदा जेल भेजा गया है। केंद्रीय कारागार नैनी के हेड जेल वार्डर त्रिभुवन राम भी बांदा स्थानांतरित किए गए हैं। महिला हेड जेल वार्डर अनीता देवी को फतेहपुर से बांदा भेजा गया है। इसी तरह जेल वार्डर के भी तबादले हुए हैं। अमित सचान को उप कारागार महोबा और फतेहपुर जेल के रामजी तिवारी व ओमप्रकाश को बांदा भेजा गया है। केंद्रीय जेल नैनी से कंचन सिंह यादव बांदा भेजे गए हैं।
विज्ञापन

तबादला आदेश शनिवार (10 जुलाई) को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश के महानिदेशक/महानिरीक्षक आनंद कुमार द्वारा जारी किए गए हैं। स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, डीआईजी कारागार संजीव त्रिपाठी ने महोबा कारागार से हेड जेल वार्डर अशरफ अली को हमीरपुर जिला कारागार में स्थानांतरित किया गया है। यहां तैनात जेल वार्डर विश्वनाथ शुक्ला को केंद्रीय कारागार नैनी भेजा गया है और उनके स्थान पर महोबा के उप कारागार में तैनात रहे संजय कुमार द्विवेदी को जिला कारागार में तैनात किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed