फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four GICs will open, 1000 students will get flight

चार जीआईसी खुलेंगे, 1000 छात्रों को मिलेगी उड़ान

Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four GICs will open, 1000 students will get flight
बांदा। जनपद को चार और राजकीय इंटर कॉलेज मिल गए। अब ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए शहर नहीं आना पड़ेगा। इन इंटर कॉलेजों से 1000 विद्यार्थियों को शिक्षा मिलेगी। जुलाई से इनमें प्रवेश शुरू होंगे। अध्यापकों की नियुक्ति हो गई है, यहां फर्नीचर भी आ गया है। अब जिले में इंटर कॉलेजों की संख्या 20 हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज रेहुंटा, बीरा, लोहरा और मरका में जुलाई से प्रवेश शुरू कराए जाएंगे। इन इलाकों के ग्रामीण विद्यार्थी कक्षा आठ के बाद बबेरू, कमासिन आदि ब्लॉक क्षेत्र में पढ़ने के लिए आते थे। अब इन्हें गांव में ही इंटर कॉलेज की सुविधा मिल रही है। जुलाई से कक्षा 9 व 10 में प्रवेश शुरू होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी इन कॉलेजों में प्रवेश लेकर आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed