{"_id":"dc9f45d5b59d9540327d965fb6aa6e41","slug":"four-died-including-two-women-from-the-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से दो महिलाओं समेत चार की जान चली गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से दो महिलाओं समेत चार की जान चली गई
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड की चपेट में आई दो महिलाओं की बांदा में मौत हो गई। वहीं हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर के पलरा गांव में एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। इसी क्रम में महोबा के अजनर में ठंड लगने से शनिवार को एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बांदा ब्यूरो के अनुसार, खुरहंड कस्बा निवासी बेसनिया (50) पत्नी सूरज मोहन को रविवार को सुबह घर पर ठंड लग गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, रानी (80) पत्नी भोला निवासी बरगहनी (देहात कोतवाली) की ठंड लगने से रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
गौरतलब है दिसंबर से अब तक ठंड से 58 लोग दम तोड़ चुके हैं। भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भीषण ठंड के चलते जनजीवन बेहाल है। पलरा गांव निवासी रामपाल प्रजापति (60) का पुत्र हीरालाल (35) बीती एक जनवरी को कुएं में गिर गया था। हीरालाल का कानपुर में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
7 जनवरी को उसे देखने रामपाल गया था। रात करीब 9 बजे जब वापस आया तो उसे ठंड लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। अजनर प्रतिनिधि के अनुसार, ठंड लगने से शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। ग्राम स्यावन निवासी माली अहिरवार (42) पुत्र लक्ष्मन अहिरवार शुक्रवार की शाम को कुछ सामान खरीदने अजनर आया हुआ था।
अजनर से वापस लौटते समय उसे ठंड लग गई। जिससे वह घर पहुंचकर कांपने लगा और बेहोश हो गया। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।