फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Former PM's birth anniversary celebrated as Kisan Samman Diwas

Banda News: किसान सम्मान दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम की जयंती

Tue, 23 Dec 2025 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 23 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Former PM's birth anniversary celebrated as Kisan Samman Diwas
किसान सम्मान दिवस पर बोलते उप निदेशक कृषि अभय यादव। संवाद
बांदा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 123 जयंती पर बड़ोखर खुर्द में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि, मत्स्य, उद्यान व पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 32 किसानों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पद्यश्री उमाशंकर ने किसानों से कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों से सीख लें। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़े अपनी आय को बढ़ाएं। ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में ऐसा नवाचार करे कि जनपद का नाम प्रदेश व देश में रोशन करें। बांदा कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.आनंद सिंह ने किसानों से खेतों में समय से बोआई करें।
विज्ञापन

संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। उप निदेशक कृषि डा. अभय कुमार सिंह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए किसान बैंक एकाउंट को आधार से लिंक कराए। ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री आदि चार काम अवश्य करें। जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके वैस, मुख्य कार्यक्रम अधिकारी सुधीर कुमार, इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक चौबे, इंजीनियर ओम प्रकाश मसुरहा, छेदीलाल पटेल सहित बडी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed