फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Former history-sheeter Shera goes underground; raids conducted at seven locations

Banda News: भूमिगत हुआ पूर्व हिस्ट्रीशीटर शेरा, सात ठिकानों पर छापा

Sun, 18 Oct 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Former history-sheeter Shera goes underground; raids conducted at seven locations
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को गांव में तीन घंटे तक जांच की।
विज्ञापन

उधर, भूमिगत हुआ हत्यारोपी शेरा उर्फ ओमकार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए नंदवारा और आसपास के गांवों के अलावा सीमावर्ती मध्य प्रदेश में सात संभावित ठिकानों पर छापामारी की, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

इस कांड में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पांचों आरोपी फिलहाल जेल में हैं, जबकि चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें पूर्व मंत्री के पुत्र व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा, पूर्व हिस्ट्रीशीटर शेरा उर्फ ओमकार और दो महिलाएं शामिल हैं। इस मामले में पूर्व हिस्ट्रीशीटर की भूमिका पुलिस को लगभग स्पष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में उसकी भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। उधर, विवेचक ने शेष हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट तामील करा लिया है। जांच टीम ने सीमावर्ती मध्य प्रदेश में भी सात ठिकानों पर छापामारी की, लेकिन शेरा का कोई पता नहीं चल सका।

सीओ सिटी एवं एसआईटी प्रमुख सौरभ सिंह ने बताया कि हत्यारोपी भूमिगत हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों के साथ मध्य प्रदेश तक दबिश दे चुकी है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed