फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Former block chief's son arrested in murder of former head son

पूर्व प्रधान पुत्र की हत्या में पूर्व ब्लाक प्रमुख पुत्र गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Former block chief's son arrested in murder of former head son
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव में बृहस्पतिवार को सुबह सीसी रोड निर्माण के विवाद में पूर्व प्रधान के पुत्र अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या में नामजद सात आरोपियों में पुलिस ने चार दिनों बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, नवंबर माह में शहर में कांस्टेबल और उसकी मां व बहन के तिहरे हत्याकांड में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नामजद अभियुक्तों में अब सभी गिरफ्तार हो चुके हैं। दो अज्ञात हैं।
विज्ञापन

खुरहंड हत्याकांड में मृतक अजीत सिंह के चाचा सरोज कुमार सिंह ने गिरवां थाने में सात लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों में पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूप सिंह और उनके दो पुत्र, दो भाई व दो भतीजे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुरहंड गांव भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी का रिहायशी गांव भी है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। मात्र कुछ महिलाएं ही उनके घरों में हैं। तनाव के चलते गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें जुटी हुई हैं।

सोमवार को दोपहर महुआ गांव में गिरवां थाना प्रभारी अर्जुन सिंह की टीम ने नामजद आरोपी विपिन सिंह को गिरफ्तार किया। वह आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख का अनूप सिंह का पुत्र है। अभी भी 6 आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार विपिन की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद किया गया है। इस घटना में दोनों पक्षों के दो लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed