फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   for those who read in the library ere Gifted

लाइब्रेरी में पढ़ने वालों को तोहफा

Wed, 27 Dec 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 27 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
 for those who read in the library ere Gifted
लाइब्रेरी परीक्षा के मेधावियों को पुरस्कृत करतीं आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। मुफ्त पढ़ाई सुविधा और साथ में मेधावी को इनाम भी। यहां स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय में यही चल रहा है। अध्ययन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निखारने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनकी मासिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मेधावियों को बुधवार को डीएम की धर्मपत्नी और आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने पुरस्कृत किया और शाबासी दी। पुस्तकालय में आयोजित सादे समारोह में श्रीमती सिंह ने प्रथम स्थान पाने वाले बख्तियार मोहम्मद, द्वितीय स्थान में रहे रामबाबू और तृतीय स्थान पाए अशोक कुमार को पुरस्कृत किया। इसके अलावा लाइब्रेरी में अध्य्यन करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को नए वर्ष की सौगात के रूप में तोहफे दिए। लाइब्रेरी में आईएएस की कोचिंग/तैयारी भी हो रही है। इसमें 72 छात्र-छात्राएं रोजाना शाम 4 से 6 बजे तक अध्ययन करते हैं। हरेक माह की 15 तारीख को उनकी परीक्षा होती है। धनंजय सिंह शिक्षक हैं। पुरस्कार वितरण के दौरान आकांक्षा समिति की मालती व्यास, अनीता मेहरा, संतोष गुप्ता, आराधना शर्मा, मंजू ओमर, मंजूषा सिंह, रितु ओमर, नूतन गुप्ता और नुपुर चौहान आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed