फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   For the first time in 12 years, there will be relief from Nautpa

12 साल में पहली बार नौतपा के रहेगी राहत

Sun, 22 May 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
For the first time in 12 years, there will be relief from Nautpa
बांदा। 12 साल बाद नौतपा के नौ दिन राहत रहेगी। नौ दिन तक बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। पहाड़ों से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं तपिश को कम करेंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में नौतपा के नौ दिन आफत भरे होते हैं। बामदेव संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक अवस्थी का कहना है कि नौतपा 25 मई से शुरू हो रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि नौतपा में नौ दिन तक सर्वाधिक गर्मी रहती है। इसके बाद मानसून के आसार बनने लगते हैं। करीब 12 साल बाद नौतपा में गर्मी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि बुंदेलखंड में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच चुका है। शनिवार देर शाम तेज आंधी और बूंदाबांदी के बाद रविवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 43 से 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। 2009 के बाद शायद यह पहली बाद होगा कि नौतपा से लोग राहत महसूस करेंगे।
विज्ञापन

जल्दी आ सकता है मानसून
मौसम वैज्ञानिक शाह का कहना है कि वातावरण में बदलाव के कारण मानसून जल्दी आ सकता है। हिंद महासागर में दबाव का क्षेत्र बनने से केरल तट पर मानसून के पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में मानसून आने की गति सामान्य रही तो बुंदेलखंड में मानसून 15 जून के पहले ही दस्तक देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed