फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   for Scholarships students protested

छात्रवृत्ति के लिए लगाया जाम

Wed, 06 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 06 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
for Scholarships students protested

छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से छात्र-छात्राओं का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को विकास भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य सड़क पर धरना देकर यातायात जाम कर दिया। देर तक वाहन फंसे रहे। बाद में छात्रों ने कहा कि अब भी उन्हें छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिली तो और बड़ा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


जनपद के स्कूल, कालेजों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से परेशान हैं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी शासन की हो रही किरकिरी पर मौन धारण किए हुए हैं। विकास भवन में रोज चक्कर लगा रहे छात्र-छात्राओं को विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सही जवाब नहीं दे रहे।
विज्ञापन


डीएम और कमिश्नर से की गई शिकायतें भी बेमतलब रहीं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे छात्र-छात्राएं अब आंदोलन पर आमादा हैं।  मंगलवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज और बबेरू स्थित महर्षि गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय के बीएड संकाय के छात्र-छात्राओं ने इसी मुद्दे पर विकास भवन के सामने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने ही मुख्य सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि डीएम और समाज कल्याण अधिकारी को कई बार ज्ञापन दिया गया, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। छात्रों के सड़क पर बैठने से यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहंची सिविल लाइन्स चौकी पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।


इस दौरान करीब घंटे भर तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। आंदोलन में जेएन कालेज के अवनीश शुल्क, महेश प्रसाद, अवधेश यादव, पुनीत गुप्ता, रामबाबू, सुनील कुमार विद, देवेंद्र, अब्दुल हफीज, अभिषेक, लक्ष्मी प्रसाद तथा महर्षि गौतम बुद्ध महाविद्यालय की रेखा वर्मा, शिप्रा तिवारी, सुधा देवी, ममता देवी, पूजा हठी, कल्पना आदि शामिल रहीं। उधर, समाज कल्याण अधिकारी केके सिंह का रटा रटाया जवाब था कि आनलाइन आवेदन हुए हैं, जिनमें कोई तकनीकी गड़बड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed