{"_id":"5dffb3818ebc3e882254bec1","slug":"fog-increased-cold-four-people-died-in-mandal-banda-news-knp5338293176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने बढ़ाई ठंड, मंडल में चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने बढ़ाई ठंड, मंडल में चार लोगों की मौत
विज्ञापन
Fog increased cold, four people died in Mandal
- फोटो : BANDA
बांदा। पारे में मामूली बढ़ोत्तरी की राहत पर घने कोहरे ने पानी फेर दिया। शनिवार को सुबह से ही साफ रहा मौसम रविवार को तड़के से घने कोहरे की भेंट चढ़ गया। विजिबिल्टी (दृश्यता) लगभग 100 मीटर पर सिमट गई। इस पर चल रही शीत लहर ने और गजब ढाया। ठंड की चपेट में आने से चित्रकूटधाम मंडल में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में हमीरपुर और महोबा के एक-एक और चित्रकूट के दो व्यक्ति शामिल हैं।
रविवार को पिछले कई दिनों की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम 9 और अधिकतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में नमी 55 प्रतिशत रही। तड़के लोग जागे तो सब कुछ कोहरे की धुंध में ढका नजर आया। छुट्टी का दिन रविवार होने से स्कूल कालेजों के विद्यार्थी और सरकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को राहत रही वह घर में ही रही। अलबत्ता कोचिंग वाले नहीं माने। तीन दिनों से चल रही छुट्टी के बाद भी कोचिंग सेंटर चल रहे हैं।
कोहरे में लोग ठिठुरते रहे। जगह-जगह आग का सहारा लेते रहे। चाय की बिक्री बढ़ी रही। मनुष्यों के साथ मवेशी भी ठंड में ठिठुरते रहे। सार्वजनिक चौराहों पर जलाई गई आग में अन्ना मवेशियों का कब्जा रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार को ठंड में मामूली इजाफा होगा।
विज्ञापन
तिंदवारी संवाद न्यूज के मुताबिक अलाव के नाम पर नगर पंचायत खानापूर्ति कर रही है। राहगीर कागज और कूड़ा जलाकर हाथ सेंक रहे हैं। भाजपा नेता आंनद स्वरूप द्विवेदी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कांग्रेस नेता डा. राजेंद्र तिवारी, सपा नेता पंकज गुप्ता, बसपा नेता राजाबाबू प्रजापति, पूर्व चेयरमैन ब्रजेश सिंह पटेल आदि ने अलाव की मांग की है। नगर पंचायत प्रतिनिधि फौजी भूरेलाल का कहना है कि अलाव जलाए जा रहे है।