बाढ़ ने ट्रेन की रफ्तार में लगा दिया ब्रेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तेजरफ्तारी से बढ़ रही केन नदी ने ट्रेन की रफ्तार में ब्रेक लगा दिया। शहर के नजदीक भूरागढ़ में पुल के झूले के काफी नजदीक और खतरे के निशान से करीब सात मीटर ऊपर जलस्तर आने के बाद रेलवे ने अलर्ट जारी कर दिया। पुल पर पुलिस और रेलकर्मी तैनात करने के साथ ही ट्रेनों को सिर्फ 30 किलोमीटर की रफ्तार से पुल से गुजारा जा रहा है। रेलवे के इंजीनियर पुल और पटरियों पर लगातार नजर रख रहे हैं। वैसे तो केन नदी पर अंग्रेजों द्वारा बनाया गया रेलवे पुल बेहद मजबूत है। हालांकि यह अपनी आयु सीमा पूरी कर चुका है। 400 मीटर लंबा पुल देश की स्वतंत्रता के पहले बना था।
आज भी यह लोहालाट है। 100 बरस से ज्यादा समय से इसके खंभे केन नदी की जलधारा और बाढ़ झेल रहे हैं। अब इन दिनों जब केन नदी में जबरदस्त बाढ़ है। ऐसे में पुल और उससे गुजरने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे ने विशेष अलर्ट जारी किया है। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एमपी शिवहरे ने बताया कि शनिवार को देर शाम एलर्ट जारी कर दिया गया है। अब पुल के ऊपर से ट्रेनें मात्र 30 किलोमीटर की घंटा की रफ्तार से निकाली जा रही हैं। चालकों को निर्देश दिया गया है कि विशेष सतर्कता बरतें और अपने विवेक से भी काम लें। अभियंता ने बताया कि खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर जल स्तर आ जाने के बाद रेलवे मेें अलर्ट जारी हो जाता है। मौजूदा में नदी 110 मीटर पर बह रही है। 100 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों को पुल में मात्र 30 किलोमीटर की अनुमति दी गई है।