फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fledged musical instruments were left with mother Jagdambe

गाजे बाजे के साथ विदा हुईं मां जगदंबे

Thu, 22 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 22 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fledged musical instruments were left with mother Jagdambe

बांदा। 10 दिन तक पांडालों में विराजमान रहीं मां

विज्ञापन
दुर्गा की प्रतिमाएं विजय दशमी पर भक्तों से अगले वर्ष तक के लिए विदा हो गईं। जय अंबे, जय जगदंबे उद्घोषों के बीच प्रतिमाओं को केन नदी किनारे बनाए गए तालाब में विसर्जित कर दिया गया।

इससे पहले शहर मेें निकले लगभग दो सौ दुर्गा प्रतिमाओं वाले जुलूस की चारों तरफ धूम रही। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सब कुछ शांतिपूर्वक बीता। कई संगठनों ने जुलूस की जगह-जगह अगुवानी की।

नवरात्र में नए स्वरूपों में सजी देवियों को दशहरा के मौके पर बृहस्पतिवार को सुबह पांडालों से उठाकर ट्रैक्टर ट्रालियों में सजाया गया। ट्रैक्टर को भी झांकी के रूप में सजाया गया।

शहर और आसपास के गांवों से आईं देवी प्रतिमाओं को केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने रामलीला मैदान में टोकन जारी किए। टोकन क्रम के अनुसार ही प्रतिमाओं का काफिला शहर के विभिन्न इलाकों रामलीला रोड, स्टेशन रोड, पीली कोठी ओवरब्रिज, अलीगंज पुलिस चौकी चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, सदर बाजार, शंकर गुरु चौराहा, प्रकाश टाकीज, बलखंडीनाका, पदमाकर चौराहा, डिग्गी चौराहा, किरन कालेज चौराहा, क्योटरा रेलवे क्रासिंग होकर नेशनल हाइवे महोबा रोड होते हुए केन नदी किनारे हरदौली घाट पर बनाए गए तालाब के पास पहुंचा। बारी-बारी से प्रतिमा को यहां नाव के जरिये गहरे पानी मेें ले जाकर विसर्जित किया गया।

हरेक मूर्ति के साथ क्षेत्रीय नवयुवक समाज के कार्यकर्ता शामिल थे। डीजे और बाजों पर गूंज रहे देवी गीतों में जमकर झूमते रहे। कुछेक स्थानों पर प्रतिमाओं का वाहन आगे निकालने पर आपस में मामूली नोकझोंक भी हुई, लेकिन आयोजकों और पुलिस ने मामला वहीं शांत करा दिया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने चौक बाजार में हलुवा बांटकर जुलूस का स्वागत किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने अलीगंज पुलिस चौकी चौराहे पर लंच पैकेट बांटे। इसी चौराहे में केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति ने पंडाल सजाने वाले नवयुवक समाजों को शील्ड देकर सम्मानित किया।

संरक्षक राजकुमार शिवहरे, अध्यक्ष सत्तीदीन शिवहरे, महामंत्री अमित सेठ भोलू आदि शामिल रहे। बांदा मित्रमंडल परिवार ने बलखंडीनाका में पानी के पाउच वितरित किए। महेश्वरी देवी रोड पर तुलसी मंदिर समिति ने कचौड़ी बांटी। पद्माकर चौराहे में बसपा नेताओं ने लंच पैकेज बांटे और मूर्तियों को माला पहनाई। डिग्गी चौराहे में सपा नेताओं ने लंच पैकेट वितरित किए। बुंदेलखंड लोकतांत्रिक सेना, बजरंग दल ने भी स्वागत किया।

बजरंग दल कार्यकर्ता भगवा झंडों के साथ जुलूस के साथ शामिल रहे। विश्व हिंदू परिषद ने स्टेशन तिराहे पर श्रीराम की आरती शस्त्र पूजन किया। लंच पैकेज बांटे। विभागाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी सहित भुवेंद्र कुमार, चंद्रमोहन वेदी, राम प्रसाद सोनी भी शामिल रहे। पूरे जुलूस और प्रमुख चौराहों पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे।

बिजली विभाग की लापरवाही से देवी विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा बाल-बाल बचा। गूलरनाका चौराहे पर नीचे लटक रही एलटी लाइन मूर्ति टकरा गई। गई। हुआ यूं कि दुर्गा शक्ति बाल समाज (डिग्री कालेज रोड) की मूर्ति यहां से गुजर रही थी। तार से हुई स्पार्किंग में मूर्ति में आग लग गई।

दो तार टूटकर नीचे आ गिरे। मूर्ति के साथ चल रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ और हड़कंप मच गया। कई महिलाएं और बच्चे भागते समय गिरे भी। युवकों ने आनन-फानन आग बुझाई। पुलिस ने तत्काल बिजली अधिकारियों को सूचना दी। कुछ ही देर बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई और मूर्तियों को आगे बढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed