फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five-year-old record broken, mercury 4.5 degrees

पांच वर्षों का रिकार्ड टूटा, पारा 4.5 डिग्री

Thu, 25 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 25 Dec 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old record broken, mercury 4.5 degrees

बुधवार को ठंड ने पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ दिया। इन वर्षों में यह सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की और गिरावट आई।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक 24 दिसंबर को अधिकतम तापमान 10 और न्यूनतम 5 डिग्री सबसे कम रहा। वर्ष 2010 से अब तक का यह रिकार्ड न्यूनतम तापमान है। अधिकतम 11 और न्यूनतम 4.5 डिग्री तापमान रहा। पूरी रात घना कोहरा और सुबह दस बजे तक कोहरे की चादर के कारण रफ्तार पर भी लगाम रही।
विज्ञापन


मौसम जानकार सुरेश कुमार ने बताया कि मामूली धूप के बीच मौसम के गलन भरे तेवर अभी बरकरार रहेंगे। पारे में उतार-चढ़ाव भी जारी रहेगा। रात में एक बजे के बाद विजिबिलटी 20 मीटर के आसपास रही। दिन में दस बजे के बाद हलकी धूप निकली उस समय भी विजिबिलटी 50 के नीचे ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मौसम जानकार व कृषि वैज्ञानिक डॉ.मुलायम सिंह परिहार के मुताबिक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद वहां से आती उत्तर-पछुवा हवाएं ठंड और गलन बढ़ा रही हैं। इसकी के चलते पारा भी लुढक रहा है। वायु मंडल में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत रहने से धूप के बावजूद गलन महसूस हो रही है। 


कोचिंग खुलीं तो होगी कार्रवाई
प्राइमरी से लेकर इंटर कॉलेजों में शिक्षण कार्य बंद रखने के साथ डीआईओएस ने कोचिंग संचालकों को भी चेतावनी दी है। कहा है कि कोचिंग संचालक सुबह व शाम कोचिंग बंद रखेंगे। दिन में भी खिली धूप के बाद ही बच्चों को पढ़ाएंगे। कोहरे और कड़ाके की ठंड में यदि कोचिंग चलती मिलीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed