फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five year old innocent girl misdeed in Banda

यूपी: घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को ले जाकर की हैवानियत, हालत गंभीर

Sat, 16 Jan 2021 11:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Jan 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
Five year old innocent girl misdeed in Banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही सात साल की बच्ची को ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों ने बच्ची को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम उसका आपरेशन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। वहां से नामजद युवक टॉफी, बिस्कुट खिलाने के बहाने गांव के बाहर पुलिया के पास बच्ची को ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


तलाश करने पर रात में करीब साढ़े 8 बजे बेटी पुलिया के पास रोते हुए रक्तरंजित हालत में मिली। बच्ची ने पूरी घटना बताई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने युवक के तीन अन्य परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। सूचना पर देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, नरैनी सीओ सियाराम और गिरवां इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।


पुलिस ने रात में ही मुख्य आरोपी कल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पॉस्को एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। धमकी देने वाले तीन आरोपी फरार बताए गए हैं। उधर, बच्ची के चाचा ने शनिवार को थाने में एक अन्य तहरीर में आरोपी के खानदानी तीन अन्य लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed