{"_id":"ed1defa73b23f0f63289842bbe5a51ff","slug":"five-students-received-atul-maheshwari-scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के चेक पाकर चमके मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के चेक पाकर चमके मेधावियों के चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 01 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
मेहनत का मीठा फल मिल गया। ‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले बांदा जनपद के पांच मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में 38,000 रुपये सौंप दिए गए। चेक पाकर मेधावियों के चेहरे चमक उठे।
विज्ञापन
इन बच्चों ने जहां एक तरफ छात्रवृत्ति के इस पैसे को अपनी शिक्षा पर ही खर्च करने का संकल्प लिया, वहीं ‘अमर उजाला’ को खबरों से लेकर सामाजिक सरोकारों तक के लिए सराहा। अभिभावक भी अभिभूत हुए।
विज्ञापन
बुधवार को यहां ‘अमर उजाला’ कार्यालय में छात्रवृत्ति के चेक बांटे गए। ब्यूरो प्रमुख अब्दुल रशीद सिद्दीकी ने मेधावी छात्र राजेंद्र गुप्ता (बीए, राजादेवी डिग्री कालेज) को 10,000 रुपये, नमन शिवहरे (कक्षा 9, सरस्वती विद्या मंदिर) को 6,500 रुपये, सौरभ नामदेव (कक्षा 10, जीआईसी) को 6,500 रुपये, अंकित कुमार (कक्षा 11, एचआईसी, अतर्रा) को 7,500 रुपये और अभय गुप्ता (कक्षा 12, सरस्वती इंटर कालेज, अतर्रा) को 7,500 रुपये के चेक सौंपे।
विज्ञापन
इन मेधावियों को गिफ्ट भी दी। फूलों की माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मेधावी राजेंद्र गुप्ता के भाई राजू गुप्ता, नमन शिवहरे के पिता राकेश शिवहरे और बहन प्रियंका शिवहरे, सौरभ नामदेव के पिता कैलाश कुमार और माता मालती देवी, अंकित कुमार के पिता आनंद कुमार और माता विमलेश कुमारी और अभय गुप्ता के पिता श्याम गुप्ता व माता किरन उपस्थित थी।
‘अमर उजाला’ कार्यालय के रामशरण दीक्षित, प्रदीप द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, इमरान अली, शमीम अहमद, हीरालाल गुप्ता, नरेंद्र सिंह यादव, सीमांत खरे व वीरेंद्र खरे आदि ने मेधावी बच्चों और उनके अभिभावकों की अगवानी की।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 19 अक्तूबर को बांदा शहर के चार कालेजों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा हुई थी। इसमें कक्षा 9 से स्नातक तक के करीब 3,000 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। ‘अमर उजाला’ के प्रधान कार्यालय नोएडा में आंसरशीट का मूल्यांकन हुआ। छात्रवृत्ति के लिए बांदा जनपद के पांच बच्चे चयनित किए गए।