{"_id":"674ca3fd77c0cd12cd024bff","slug":"five-day-fair-and-bhandaara-from-13th-at-simunidham-banda-news-c-212-1-bnd1004-118822-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सिमौनीधाम में 13 से पांच दिवसीय मेला और भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सिमौनीधाम में 13 से पांच दिवसीय मेला और भंडारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। सीताराम अखंड संकीर्तन की वर्षगांठ पर इस बार भी मौनीबाबा महोत्सव के तहत 15, 16 और 17 दिसंबर को तीन दिवसीय विशाल भंडारा और 13 से 17 दिसंबर तक मेला व प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
शिवकला मंदिर, घड़ौली मयूर विहार, नई दिल्ली स्थित आश्रम में स्वामी अवधूत ट्रस्ट तथा श्रमदानी कार्यप्रभारियों की बैठक हुई। इसमें कहा कि स्वामी अवधूत महाराज के आकस्मिक निधन के बाद भी सिमौनी स्थित मौनीबाबा धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशाल भंडारे, मेला प्रदर्शनी का आयोजन होगा। भ्रम की स्थिति समाप्त करते हुए स्वामी अवधूत ट्रस्ट के सदस्य और प्रमुख शिष्य लक्की चौधरी ने बताया कि अवधूत महाराज के आदेशानुसार तीन दिवसीय विशाल भंडारा और पांच दिवसीय मेला व प्रदर्शनी का आयोजन पूर्व की भांति किया जाएगा।
स्वामीजी अदृश्य रूप में हम लोगों के बीच रहेंगे और हम सबको यह कार्य पूरा करने की शक्ति प्रदान करेंगे। बताया कि पूरा मौनीबाबा महोत्सव उनकी स्वाभाविक इच्छा अनुसार ही संपन्न किए जाएंगे। बैठक में उनके शिष्य उदय कौशिक, अनुज आत्रेय, गंगासागर मिश्रा सहित श्रमदानी कार्यप्रभारियों में बच्चा सिंह, राजेश द्विवेदी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, शिवम सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।