{"_id":"571c018baa983322107cc3d429252bb7","slug":"fist-in-the-jug-was-transfixed-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुट्ठी बांधे आया जग में, हाथ पसारे जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुट्ठी बांधे आया जग में, हाथ पसारे जाएगा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मुट्ठी बांधे आया जग में, हाथ पसारे जाएगा, जैसी करनी
विज्ञापन
करे यहां पर, वैसा ही फल पाएगा। जैन समुदाय की जिनवाणी शोभा यात्रा में यह
भजन गूंजता रहा। उधर, महिलाएं-पुरुष युवक और युवतियों ने जमकर डांडिया
डांस किया। चांदी की पालकी में जैनियों का पवित्र ग्रंथ जिनवाणी को जैन
श्रद्धालु कंधों पर लेकर चलते रहे।
रविवार को छोटी बाजार स्थित पुराने चैत्यालय से जिनवाणी शोभा यात्रा शुरू हुई। शहर के कई प्रमुख रास्तों से गुजर कर वापस चैत्यालय आई। कई स्थानों पर शोभा यात्रा पर फूल बरसाए गए और आरती हुई। महिलाएं मंगल गीत गाती रहीं। युवतियां डांडिया नृत्य में मस्त रहीं।
भगवान महावीर के जयकारे भी गूंजते रहे। युवाओं का जैन मंडल चांचर नृत्य करता रहा। अहिंसा परमो धर्मा तथा जियो और जीने दो के उद्घोष लगाए गए। स्टेशन रोड पर जैन धर्मशाला में पालकी की भजन कीर्तन के बीच आरती हुई।
शोभा यात्रा में तारण तरण दिगंबर जैन परिषद संरक्षक महेेंद्र कुमार जैन सहित नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, सुभाषचंद्र मोइया, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, विनय कुमार जैन, प्रकाशचंद्र, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार, रत्नेश, राकेश, सुकेश, संजय, संदीप शामिल रहे।