{"_id":"65f497e226853b5bfb018e64","slug":"first-we-will-solve-the-paper-and-then-the-examiners-will-check-the-copies-banda-news-c-212-1-bnd1004-108186-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पहले पेपर हल करेंगे फिर कापियां जांचेगे परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पहले पेपर हल करेंगे फिर कापियां जांचेगे परीक्षक
विज्ञापन
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार से डीएवी व बजरंग इंटर काॅलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। इस बार उप प्रधान परीक्षक व परीक्षक अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद हाईस्कूल व इंटर के पेपर हल करेंगे। फिर 15-15 कापियों का पहले दिन टेस्टिंग करेंगे। कोई भी परीक्षक सुबह 10 बजे केंद्र में दाखिल हुए तो शाम पांच बजे ही बाहर होंगे।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की गैर जनपदों की 1.87 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च शनिवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए बजरंग इंटर कालेज में 32 उप प्रधान परीक्षक और 265 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। यहां 68787 कापियों का मूल्यांकन होना है। वहीं डीएवी इंटर कालेज में इंटर की एक लाख 13 हजार कापियां जांची जानी है। यहां 69 उप प्रधान परीक्षक (डीएचई) और 677 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। गुरुवार को दोनों केंद्रों में मूल्यांकन को लेकर तैयारियां चलती रहीं।
आदर्श बजरंग इंटर काॅलेज के उप नियंत्रक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि यहां हाईस्कूल की कापियां पांच कक्षों में जांची जाएंगी। गुरुवार को यहां कापियां भेज दी गई हैं। इन्हें कोठार में सुरक्षित रखवाया जा रहा है। उधर, डीएवी इंटर कालेज के उप नियंत्रक डाॅ.आनंद गुप्ता ने बताया कि उनके यहां उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां लगभग पूरी हैं।
विज्ञापन
16 मार्च को सुबह डीआइओएस की अध्यक्षता में परीक्षकों के साथ बैठक होगी। इसके बाद परीक्षक जिस विषय की कापी जाएंगे, उसका पेपर हल करेंगे। फिर डीएचई 15-15 कापियों का मूल्यांकन टेस्ट के तौर पर करेंगे। 17 से सुबह से शाम पांच बजे तक विधिवत टोलियों में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
मूल्यांकन में न आने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियां जांचने के लिए दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर करीब एक हजार परीक्षकों को नियुक्त किया गया है। साथ ही करीब 100 उप प्रधान परीक्षकों को भी लगाया गया है। इन्हें शनिवार को सुबह नौ बजे केंद्र पर पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। ड्यूटी से बिना सूचना गायब रहने वाले परीक्षकों पर सख्त कार्रवाई होगी।
कक्ष के अंदर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
डीआईओएस विजय पाल सिंह ने बताया मूल्यांकन केंद्रों में कक्ष के अंदर कोई भी परीक्षक मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। उनके मोबाइल गेट पर ही जमा करा लिए जाएंगे। परीक्षक केंद्र में सुबह दस पहुंचे तो सीधे शाम पांच बजे ही बाहर जा सकेंगे। केंद्र पर ही जलपान आदि की व्यवस्था करनी होगी। सभी परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक की ओर दिए गए पहचान पत्र साथ रखने होंगे। मूल्यांकन में 31 तक किसी भी परीक्षक को अवकाश नहीं मिलेगा।