फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   First murder of new captain's tenure, stir

नए कप्तान के कार्यकाल की पहली हत्या, हड़कंप

Sun, 20 Jun 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
First murder of new captain's tenure, stir
First murder of new captain's tenure, stir - फोटो : BANDA
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में स्थित कुएं में मिले सिरविहीन युवक के शव की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं सकी कि पुलिस को एक और हत्या की चुनौती मिल गई। इसी तरह बिसंडा के पारा गांव में वृद्ध दंपती के शव मिलने की घटना का रहस्य भी पुलिस नहीं साफ कर सकी। सभी घटनाएं इसी जून माह की हैं।
विज्ञापन

नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने 15 जून को यहां कार्यभार ग्रहण किया था। पहले ही उनके सामने दो घटनाओं के पर्दाफाश की चुनौती थी। अब एक और हत्या हो गई। हालांकि, उनके कार्यकाल में यह पहली हत्या है। चार जून को मवई गांव स्थित कुएं में सिरविहीन युवक का शव मिला था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस आज तक उसका सिर नहीं ढूंढ सकी। न ही शिनाख्त हो पाई। वहीं 10 जून को बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव में वृद्ध दंपती मुखरु व कलमतिया के घर में शव मिले थे। दरवाजे खुले थे। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी पुलिस को कोई खास मदद नहीं मिली। आज भी दंपती की मौत हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी है। उधर, किसान की हत्या के बाद पुलिस लाइन से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के आसपास नमूने लिए। वीडियो बनाए और फोटो भी लिए। हत्यारोपियों का सुराग तलाशने के लिए लगभग एक घंटे तक टीम नमूने एकत्र करने में जुटी रही। डॉग स्क्वॉड भी पहुंचा, लेकिन घटनास्थल से वह आगे नहीं बढ़ सका। फिर भी पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीने मार दीन मोरे पति का
बांदा। मोर घर बर्बाद हुईगा, सब कुछ बिगड़ गा। कीने मार दीन मोरे पति का। को रंजिश माने रहौ हवै। मृतक शिवनारायण की पत्नी दुलारी का घटना के बाद से बुरा हाल है। पति को याद कर बेसुध हो जा रही है। पारिवारिक महिलाएं और ग्रामीण उसे ढांढस बंधाते रहे, लेकिन दुलारी अपने बेटे और बेटी को चिपकाए पति को याद कर बिलखती रही। दुलारी ने पुलिस को बताया कि उसके पति से किसी की कोई रंजिश नहीं थी।

First murder of new captain's tenure, stir

First murder of new captain's tenure, stir- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed