फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   First Ashra towards farewell, even innocent people are praying

पहला अशरा विदाई की तरफ, मासूम भी कर रहे इबादत

Sat, 02 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
First Ashra towards farewell, even innocent people are praying
माहे रमजान में इबादत के बाद दुआ के लिए उठे मासूमों के हाथ। - फोटो : BANDA
बांदा। रमजान माह का पहला अशरा (10 दिन) खत्म होने को है। सोमवार (4 मई) को 10वां रोजा इफ्तार के साथ ही यह अशरा विदा हो जाएगा। इसे रहमत का अशरा माना जाता है। मंगलवार को 11वें रोजे से दूसरे अशरे की आमद होगी।
विज्ञापन

उधर, रोजा के साथ इबादत और तिलावत में भी और तेजी आ रही है। लॉकडाउन में घरों में रहने को मजबूर रोजेदार अपनी इस बंदिश का पूरा इस्तेमाल रमजान माह की इबादत में कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो-तीन दिन हुई बारिश और आंधी से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ जाने से रोजेदारों को काफी राहत मिली लेकिन अब फिर तपिश परवान चढ़ रही है। शनिवार को 8वां रोजा 41 डिग्री तापमान में बीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 घंटे का लंबा रोजा रोजेदारों ने रखा। रोजा, इबादत और तिलावत में बच्चे भी पीछे नहीं हैं। अपने घरवालों के साथ यह दिनभर रोजा और सभी नमाजें अदा कर रहे हैं। नन्हें हाथ दुआओं के लिए उठ रहे हैं। शाम को इफ्तार के वक्त घरों में यह नजारा काफी दिलचस्प हो जाता है। पूरा कुनबा इफ्तार से पहले दुआएं करता है। बड़े, बूढ़े, बच्चे, मर्द, औरत सब एक साथ इफ्तार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed