फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   firing mla in banda

बालू माफिया ने भाजपा विधायक पर झोंके फायर

Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
firing mla in banda
लहुरेटा गांव में बालू खदान जहां विधायक पर फायरिंग की घटना हुई। - फोटो : BANDA
नरैनी। अपने निर्वाचन क्षेत्र स्थित बालू खदान में अवैध खनन देखने गए नरैनी क्षेत्र के भाजपा विधायक राजकरन कबीर पर बालू माफियाओं ने फायरिंग कर दी। बकौल विधायक उनके वाहन पर ट्रक चढ़ाने की भी कोशिश की गई। उनके सुरक्षा गार्ड ने आत्मरक्षा में फायर किए। विधायक ने फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव में स्थित केन नदी बालू खदान की है। विधायक राजकरन कबीर ने बताया कि वे गुरुवार की रात करीब 9 बजे लहुरेटा गांव गए थे। वहां केन नदी में दर्जनों ट्रैक्टर और ट्रकों में पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से अवैध खनन के जरिये बालू से लोड की जा रही थी।
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने वहीं से एसडीएम और कोतवाली प्रभारी को फोन पर इसकी सूचना दी और तत्काल मौके पर पहुंचने को कहा। विधायक के मुताबिक इसी दौरान बालू माफियाओं ने उनके ऊपर तीन फायर किए। वह जान बचाकर अपनी कार में भागकर पहुंचे तो उनकी कार पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की गई। इस पर उनके सुरक्षा गार्ड ने ललकारते हुए आत्मरक्षा में फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का कहना है कि इसकी सूचना देने के बाद भी कोतवाली पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक फायर करने वाले और चालक ट्रक लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि इन्हें पहचान लिया गया है।
शुक्रवार को विधायक ने बताया कि उन्होंने घटना के बारे में जिलाधिकारी और पुलिस अफसरों को जानकारी दे दी है। रविवार को वह उनसे बात करके कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर भी देंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी (नरैनी) गिरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। न ही मौखिक रूप से यह बात बताई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बालू और बंदूक का पुराना रिश्ता
बांदा/नरैनी। अवैध खनन में बालू माफियाओं द्वारा ‘बुलेट’ का सहारा लेना कोई नई बात नहीं है। बालू और बंदूक का पुराना रिश्ता रहा है। जिले की लगभग सभी खदानों में रात-दिन बंदूकों के साये में ही खनन और ओवरलोडिंग होती है।

इसे लेकर आए दिन कभी ग्रामीणों तो कभी बालू माफियाओं और ठेकेदारों के बीच आपस में ही गोलीबारी हो जाती है। लहुरेटा में बालू खदान का ठेका शिवा कार्पोरेशन के नाम है। नदी के इस पार मध्य प्रदेश की खदानों में वहां के माफिया और ठेकेदारों का वर्चस्व है। अक्सर उनके बीच विवाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed