{"_id":"5edd22b78ebc3e90a6542ccf","slug":"firing-and-stone-throwing-in-two-sides-in-land-dispute-banda-news-knp564284957","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग व पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग व पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। चार दिन पूर्व खेत में मिट्टी खोदने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों के हमले में कई लोगों के घायल होने के बाद रविवार को शाम यह विवाद फिर गरमा गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लुकछिप कर पथराव शुरू कर दिया। एक पक्ष ने फायरिंग के भी आरोप लगाए हैं। मौके पर पहुंची यूपी-112 पुलिस पथराव के बीच ठिठक गई। देर रात यहां कोतवाली से पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बीते 4 जून को कोतवाली क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में पीर खां और खालिद अपने खेत से मिट्टी खोद रहे थे। गांव के नसीब और हफीज उर्फ नत्थू ने विरोध किया। आरोप लगाया गया था कि नसीब और हफीज ने दो अन्य साथियों के साथ पीर खां व खालिद के घर चढ़ाई कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था।
कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन दिनों बाद रविवार को यह विवाद फिर गर्मा गया। देर शाम पीर खां के पुत्र जहीर ने यहां कोतवाली आकर सूचना दी कि विपक्षी नसीब आदि उसके परिवार पर फायरिंग और पथराव कर रहे हैं। मौके पर पहुंची यूपी-112 कुछ दूरी पर ही ठिठक गई। बाद में कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। पथराव में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आई हैं। फायरिंग भी की गई है। हालांकि कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र सिंह ने फायरिंग से इनकार किया। पथराव की बात स्वीकारी। चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। देर रात तक गांव में तनातनी और दहशत का माहौल था।