फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire rained from the sky on the second day of Nautpa

नौतपा के दूसरे दिन भी आसमान से बरसी आग

Tue, 26 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky on the second day of Nautpa
बांदा। कोरोना महामारी के बीच अब जनमानस को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक बढ़ी गर्मी से जनजीवन और पशु-पक्षियों पर खासा असर पड़ा है। चित्रकूटधाम मंडल के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इनमें बांदा, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं। चित्रकूट में अधिकतम तापमान जहां 46 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं जालौन में 47.1 रिकार्ड किया गया। सभी जगहों का न्यूनतम तापमान भी 30-31 डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन

बीते सात दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। चित्रकूटधाम मंडल में पारा 46 से 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री पर पहुंच गया है। आसमान से बरस रही आग और लू बनकर गर्म हवाएं जिस्म को झुलसा रही हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तीन-चार दिनों बाद पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर भीषण गर्मी के आसार जताए हैं। मई के आखिरी हफ्ते में बेशुमार गर्मी से लोग बेहाल हैं।
मंगलवार नौतपा का दूसरा दिन था। सुबह से ही चटक धूप निकलते ही भीषण गर्मी शुरू हो गई। सवेरा 39 डिग्री सेल्सियस से हुआ। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी दोपहर को अधिकतम 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि सोमवार से एक डिग्री कम रहा लेकिन गर्मी के तेवर कम नहीं रहे। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं लू बनकर चलती रहीं। लू के थपेड़ों ने राहगीरों को परेशान कर दिया। लोग चेहरों पर पानी के छींटे मारते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 29 मई से मौसम में बदलाव आएगा। भूमध्य सागर में पश्चिमी विक्षोभ से आंधी, बादल रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed